Std 9 Hindi ch :- 5 swadhyay solution :
Pdf link :
Q - 1. एक-दो वाक्यों में उत्तर दीजिए:
(1) रानी लक्ष्मीबाई की चिंता का क्या कारण था?
उत्तर :- रानी लक्ष्मीबाई की चिंता का यह कारण था की बहुत प्रयत्न करने के बाद भी स्वराज्य उनके हाथ में नहीं आ रहा था।
(2) बाबा गंगादासने रानी लक्ष्मीबाई से क्या कहा था?
उत्तर :- बाबा गंगादासने रानी लक्ष्मीबाई से कहा था की समाज में छुआछुत, ऊँच-नीच और विकास प्रियता के होते हुए हमें स्वराज्य नहीं मिल सकता| स्वराज्य केवल सेवा, तपस्या और बलिदान से ही मिल सकता है।
(3) रानी लक्ष्मीबाई ने क्या प्रतिज्ञा की थी?
उत्तर :- रानी लक्ष्मीबाई ने झाँसी को फिर से जित लेने की प्रतिज्ञा की थी।
(4) जूही सेनापति तात्या का पक्ष क्यों लेती है?
उत्तर :- जूही सेनापति तात्या का पक्ष लेती है, क्योंकि वह उससे प्रेम कराती है ।
(5) तात्या रानी लक्ष्मीबाई के सामने लज्जित क्यों हो उठे?
उत्तर :- रानी लक्ष्मीबाई ने तात्या को ‘सरदार’ कहकर संबोधित किया। रानी के मुँह से अपने लिए यह संबोधन सुनकर तात्या लज्जित हो उठे ।
Q - 2. निम्न प्रश्नों के उत्तर पांच-छ वाक्यों में लिखिए:
(1) मार्ग में हिमालय अडने , डरावनी लहरों के थपेड़े मारने, नाविकों के सो जाने से क्या अभिप्राय है|
उत्तर :- रानी लक्ष्मीबाई को अपने प्यारी झांसी शत्रुओं के साथ में चले जाने का दु:ख है| स्वराज्य थी मंजिल हर बार पास आकर दूर चली जाती है| रानी को हिमालय जैसी बाधाएं आती हैं| जब भी बाधाएं पार करना चाहती है तो देखती है कि नाविक सो रहे हैं| यह नाविक है विलास में डूबे हुए उनके साथी सेनापति तात्या, राव साहब, बांदा के नवाब आदि|
(2) रानी लक्ष्मीबाई देशभक्ति की एक अद्भुत मिसाल थी| समझाइए|
उत्तर :- रानी लक्ष्मीबाई हमारे इतिहास का एक अत्यंत तेजस्वी चरित्र है| स्वराज्य ही उनका अंतिम लक्ष्य है| इसके लिए वह बड़े से बड़ा बलिदान दे सकती है| स्वराज की नींव बनने में ही वे जीवन की सार्थकता मानती है| उन्हें राग-रंग से सख्त नफरत है| उन्हें यही चिंता है कि स्वराज के लिए लड़ रहे उनके सैनिकों की वीरता कलंकित न होने पाए| सचमुच रानी लक्ष्मीबाई देशभक्ति की एक अद्भुत मिसाल थी|
(3) ‘स्वराज की नींव’ शीर्षक कहाँ तक सार्थक है? प्रस्तुत एकांकी के लिए कोई अन्य शीर्षक दीजिए|
उत्तर :- सन 1857 का विद्रोह भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम माना जाता है| उसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जुंही, मुंदर, तात्या टोपे, रामचंद्र तथा रघुनाथराव आदि ने देशभक्ति का परिचय दिया था| ये सब बलिदान स्वराज की नींव के पत्थर बन गए| बाद में आजादी की इमारत खड़ी हुई| इसलिए इस एकाकी का शीर्षक ‘स्वराज्य की नींव’ बिल्कुल सार्थक है| इसके अन्य शीर्षक हो सकते हैं ‘स्वराज की आधारशिला’ और ‘आजादी के वे परवाने’|
(4) प्रस्तुत एकाकी में से उन कथनों को छांटीए जिससे पता चलता है कि युद्ध की छाया में भी राव साहब वैभव-विलास में डूबे हुए थे?
उत्तर :- जुंही - जानती हूं महारानी! हम विलासिता में डूब गए है|
मुंदर - विलासिता में डूबे हुए हैं राव साहब, बांदा के नवाब, सेनापति तात्या|
लक्ष्मी बाई - तुम ने रोका है मुंद। में जानती हूँ।जब राव साहब के लिए बुलाने इसे आए थे। तो इस ने उनको बुरी तरह दुत्कार दिया था।
Q - 3. आशय स्पष्ट कीजिए:
(1) “स्वराज्य प्राप्ति से बढ़कर है स्वराज की स्थापना के लिए भूमि तैयार करना, स्वराज की नीव का पत्थर बनना|”
उत्तर :- इमारत बनाने के पहले उसके लिए उचित भूमिका चयन किया जाता है| फिर मजबूत नींव रखी जाती है| जितनी नींव मजबूत होगी उतनी ही इमारत मजबूत होगी| इसलिए वातावरण तैयार करना जरूरी है| यह वातावरण जनमानस को जगाकर ही किया जा सकता है| शहीदों के बलिदान जनमानस को आंदोलित करते हैं और लोगों में स्वराज्य पाने की भावना तीव्र बनती है|
(2) “शंकाए अविश्वास पैदा करेगी और अविश्वास से उत्पन्न निराशा को दूर करने के लिए पायल की झंकार और भी झनक उठेगी|”
उत्तर :- राव साहब, बांदा के नवाब आदि रानी के सहयोगी संकुचित द्रष्टि के व्यक्ति थे| वे अपने स्वार्थ के लिए रानी लक्ष्मीबाई से जुड़े थे| उनमें न देशप्रेम था नाही विश्वास था| एक दुसरे को शंका की द्रष्टीसे देखते थे| एसे में स्वराज-स्थापना की बात उनमे परस्पर अविश्वास बढा सकती थी| अविश्वास उनमें निराशा पैदा करता और फिर उससे उत्पन्न दू:ख दूर करने के लिए वे राग-रंग में डूब जाते|
(3) “दोस्त की ठोकर अविश्वास की खाई को और चौड़ा कर देती है|”
उत्तर :- दोस्ती में एक दूसरे पर विश्वास होता है| ऐसे में कोई धोखा दे तो दिल को गहरी चोट लगती है| गहरा विश्वास गहरे और अविश्वास में बदल जाता है और फिर पहले जैसी दोस्ती नहीं रह सकती|
Q - 4. सही शब्द चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए:
(1) स्वराज्य मिल सकता है, केवल सेवा, तपस्या और _________ से| (बलिदान / युद्ध)
उत्तर :- बलिदान
(2) महासागर की डरावनी _______ थपेड़े मारने लगती है| (लहरें / हवाएं)
उत्तर :- लहरें
(3) कौन कहता है कि हम ___________ में डूब गए हैं| (विलासिता / तपस्या)
उत्तर :- विलासिता
(4) मैं _____________ के लिए नाच सकती हूं| (विजय / स्वराज्य)
उत्तर :- स्वराज्य
(5) हमारी ___________ कलंकित न होने पाए| (श्रेष्ठता / वीरता)
उत्तर :- वीरता
Q - 5. शब्दसमूहों के लिए एक शब्द बताईए:
(1) धरती और आकाश के मिलने का स्थान
उत्तर :- क्षितिज
(2) निराशा या क्रोध में मुंह से निकलनेवाली श्वास
उत्तर :- निश्वास
(3) दही से बनने वाला एक व्यंजन
उत्तर :- श्रीखंड
(4) ब्राह्मणों को खिलाया जाने वाला भोज
उत्तर :- ब्रह्मभोज
(5) स्वामी के प्रति श्रद्धा रखने वाला
उत्तर :- स्वामीभक्त
Q - 6. उदाहरण के अनुसार शब्द बनाइए:
(1) देश
उत्तर :- स्व देश = स्वदेश
(2) भाव
उत्तर :- स्व भाव = स्वभाव
(3) तंत्र
उत्तर :- स्व तंत्र = स्वतंत्र
(4) जन
उत्तर :- स्व जन = स्वजन
Q - 7. उदाहरण के अनुसार शब्द बनाइए:
(1) शुर
उत्तर :- शूरता-शोर्य
(2) धीर
उत्तर :- धीरता-धैर्व
(3) उदार
उत्तर :- उदारता-औदार्य
(4) स्थिर
उत्तर :- स्थिरता-स्थैर्य