Std 9 Hindi ch :- 3 swadhyay solution

Std 9 Hindi ch :- 3 swadhyay solution :





Pdf link :

Q - 1. निम्नलिखित प्रश्नों की एक एक वाक्य में उत्तर लिखिए:



(1) समाचार पत्र में कौन-कौन से समाचार भरे रहते हे?

उत्तर :- आज समाचार पत्र में चोरी डकैती तस्करी और भ्रष्टाचार के समाचार भरे रहते हैं|


(2) देश का वातावरण आज कैसा बन गया है?

उत्तर :- देश का वातावरण आज लगता है कि देश में कोई ईमानदार आदमी ही नहीं बचा है|


(3) भारतवर्षने किसको अधिक महत्व नहीं दिया है?

उत्तर :- भारतवर्षने भौतिक वस्तुओ के संग्रहको अधिक महत्व नहीं दिया है|


(4) मनुष्य के मनमे कौन-कौन से विकार है?

उत्तर :- मनुष्य के मनमे काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि विकार है|


(5) बस-कंडक्टर क्या लेकर लौटा था? 

उत्तर :- बस-कंडक्टर खाली बस लेकर तथा लेखक के बच्चों के लिए दूध और पानी लेकर लौटा था |


Q - 2. निम्नलिखित प्रश्नों के दो-तीन वाक्योंमें उत्तर लिखिए:


(1) लोगोंमे महान मूल्यों के बारे में आस्था क्यों गई है?

उत्तर :- इमानदारी और परिश्रम करके कमानेवाले लोग पिस रहे हैं और झूठ तथा फरेब का रोजगार करनेवाले फल-फुल रहे हैं | इसलिए लोगों में महान मूल्यों के बारे आस्था हिल गई है |


(2) लेखक क्या देखकर हताश हो जाना उचित नहीं मानते?

उत्तर :- लेखक कहते हैं की आजकल इमानदारी और परिश्रम के बदले झूठ और फरेब का बाजार गर्म हैं | उपरी दिखाई देनेवाली इस मानवसर्जित स्थिति से हताश हो जाना उचित नहीं हैं |


(3) देश के दरिद्रजनो की हिन् अवस्था दूर करने के लिए क्या किया गया है ?

उत्तर :- देश के दरिद्रजनो की हिन् अवस्था दूर करने के लिए शासनने कायदे-कानून बनाए है | इनका उदेश है की कृषि, उध्योग, वाणिज्य, आरोग्य और शिक्षा के क्षेत्रो में लोगों की स्थिति अधिक उन्नत और सुचार बनाया जाए |


(4) कविवर रविन्द्रनाथ ठाकुर ने प्रार्थना – गीत द्वारा भगवान से क्या याचना की है ?

उत्तर :- कविवर रविन्द्रनाथ ठाकुर ने प्रार्थना – गीत द्वारा भगवान से यह याचना की है की संसार में केवल नुकसान उठाना पड़े, धोखा खाना पड़े तो भी मैं विचलित न होऊ| एसे अवसरों पर भी प्रभो! मुझे एसी शक्ति दो की में तुम पर संदेह न करूं |


Q - 3. निम्नलिखित प्रश्नों के पाँच – छ वाक्योंमें उत्तर लिखिए:


(1) लेखक का मन क्यों बैठ जाता है?

उत्तर :- हमारे देश के अखबार चोरी, डकैती, तस्करी और भ्रष्टाचार के समाचारों से भरे रहते हैं| राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं| ऐसा लगता है कि जैसे देश में कोई ईमानदार ही नहीं रह गया| लोग हर व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखते हैं| जो जितने ऊंचे पद पर है उतने ही दोष दिखाई जाते हैं| सब अपने स्वार्थों में लिप्त है| देश के हित की बातें बहुत कम ही रही है| देश और समाज की ऐसी दशा देखकर लेखक का मन बैठ जाता है|


(2) भारतवर्षको ‘महामानव समुद्र’ क्यों कहा गया है?

उत्तर :- भारतवर्ष एक प्राचीन और विशाल देश है| सदियों से यहां अनेक जातियां आई और यही बस गई| विदेशों से अनेक धर्मावलंबी यहां आए और यहीं के होकर रह गए| इस तरह भारत आर्य और द्रविड़, हिंदू, मुसलमान, यूरोपीय और भारतीय आदर्शों की मिलन भूमि| भारतीय सभ्यता में विदेशी सभ्यता का भी प्रभाव है| यहां की संस्कृति में विदेशी संस्कृतियाँ घुल-मिल गई है| भारतीय समाज में देशी-विदेशी लोग आए और समा गए हैं| इसलिए भारतवर्ष को ‘महामानव समुद्र’ कहा गया है|


(3) धर्म को भारतवर्ष में श्रेष्ठ क्यों माना गया है?

उत्तर :- शासन और समाज की सुख-सुविधा के लिए सरकार कानून बनाती है| लेकिन भारतीयों के लिए धर्म कानून से बड़ा है| धर्म के कारण ही सेवा सच्चाई, ईमानदारी और आध्यात्मिकता आदि बने हुए हैं| धर्म के भय से मनुष्य झूठ और चोरी को गलत समझता है| धर्मबुद्धि के कारण ही लोग दूसरों को पीड़ा पहुंचाना पाप मानते हैं| धर्मबुद्धि ही लोभ, मोह, काम, क्रोध आदि विकारों पर संयम रख सकती है और निकृष्ट आचरण करने से रोकती है| इसलिए धर्म को भारतवर्ष में श्रेष्ठ माना गया है|


(4) कंडक्टर ने अपनी इमानदारी कैसे बताई?

उत्तर :- एक बार लेखक सपरिवार बस यात्रा कर रहे थे| गंतव्य स्थान से लगभग 5 मील पहले एक सुनसान स्थान पर बस खराब हो गई| कंडक्टर समझ गया कि यह बस अब आगे नहीं जा सकती| तो वह साइकिल लेकर चला गया| उस समय रात के 10:00 बजे थे| यात्री बस ड्राइवर पर क्रोध करने लगे| लेखक के बच्चे भोजन और पानी के लिए व्याकुल थे| यात्री ड्राइवर को मारने के लिए तैयार हो गए| बस उसी समय कंडक्टर एक खाली बस लेकर आया| यात्री उसमें सवार हो गए| कंडक्टर लेखक के बच्चों के लिए पानी और दूध भी लाया था|

इस तरह बस कंडक्टर ने अपनी ईमानदारी और सज्जनता बताई|


Q - 4. (अ) मुहावरे का अर्थ देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :


(1) मन बैठ जाना

उत्तर :- उदास होना – वाक्य: बार-बार की असफलता से उसका मन बैठ गया है |


(2) पर्दाफाश करना

उत्तर :- भेद खोलना – वाक्य: चोर पकड़ा गया तो उसने साथियों का पर्दाफाश कर दिया |


(3) फलना – फुलना

उत्तर :- समृध्ध होना – वाक्य: महात्मा ने मुझे फलने-फूलने का आशीर्वाद दिया |


(4) चहेरे पर हवाइयाँ उड़ना

उत्तर :- चहेरे का रंग फीका पड़ना – वाक्य: लोगों का क्रोध देखकर कंडक्टर के चहेरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं |


(5) ढाढस बंघाना

उत्तर :- तसल्ली देना – वाक्य : पुलिसने गरीब मजदुर को ढाढस बंघाया |


(6) कातर ढंगसे देखना

उत्तर :- भयभीत होकर देखना – वाक्य : उदय नक़ल करते हुए पकड़ा गया तो बड़े कातर ढंग से निरीक्षक की और देखने लगा |


Q - 4. (ब) शब्दसमूह के लिए एक शब्द बताइए :


(1) धर्म से डरनेवाला

उत्तर :- धर्मंभीर


(2) मिलन की भूमि

उत्तर :- मिलनभूमि


(3) सुख देनेवाला

उत्तर :- सुखद


Q - 5. विशेषण बनाइए:


(1) भारत

उत्तर :- सब धर्मो के प्रति आदर करना भारतीय संस्कृति है|


(2) समाज

उत्तर :- क्रोधी व्यक्ति सामाजिक स्थितिमें सुधार लाया जा सकता है|


(3) क्रोध

उत्तर :- क्रोधी व्यक्ति अपना ही नुकसान करता है |


(4) समय

उत्तर :- हर समाज की अपनी सामयिक समस्याए होती है |


(5) धर्म

उत्तर :- व्यक्ति को अपने धार्मिक संस्कार ही अच्छे व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते है |


Q - 6. भाववाचक बनाइए:


(1) डाक

उत्तर :- पूरा गाव डकैती के कारण भयभीत हो गया |


(2) आदमी

उत्तर :- आदमी ससे आदमियत चली जाए तो कौन अच्छा व्यवहार करेगा |


(3) बहुत

उत्तर :- आजकल हर आदमी बहुत दू:खी है |


(4) सभ्य

उत्तर :- देश के दिन-दू:खियों के प्रति सभ्यतापूर्ण व्यवहार कौन करता है |


(5) मानव

उत्तर :- आज किसी के दिल में मानवता नहीं रही |


Q - 7. विरोधी शब्द बनाइए:


(1) ईमानदार

उत्तर :- बेईमान


(2) भ्रष्टाचार

उत्तर :- सदाचार


(3) आतंरिक

उत्तर :- बाह्य


(4) सबल

उत्तर :- निर्बल


Previous Post Next Post